नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कस्बे के एक मैरिज होम में वेटर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 30 जून की है। उस दिन मैरिज होम में किसी बात को लेकर वेटर और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने वेटर के साथ मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ललित और तुषार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जेवर कस्बे के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...