नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी में मंगलवार सुबह प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान नीचे कोई नहीं था। इस मामले में आरडब्ल्यूए और बिल्डर का पक्ष नहीं मिल सका है। मैप्सको रॉयल विले सोसाइटी के मुनारक टावर की तीसरी मंजिल पर फ्लैट की बालकनी का प्लास्टर गिर गया। फ्लैट मालिक एसके पांडे ने बताया कि बालकनी के एक बड़े हिस्से से प्लास्टर गिरा है। इसकी वजह से बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

संरचनात्मक जांच उन्होंने बताया कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई कार्यालय ने उनकी सोसाइटी की दो बार संरचनात्मक जांच करवाई है। जांच में आई कमियों को अब तक दुरुस्त नहीं किया है। उन्होंने इस लापरवाही का जिम्मेदार आरडब्ल्यूए और बिल्डर को बताया है। उन्होंने बताया कि संरचनात्मक...