Noida News: मेले में बिछड़े बच्चों और किशोर को परिजनों से मिलवाया
नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। नोएडा स्टेडियम में आयोजित दशहरा मेले में भीड़ के बीच बिछड़े आठ बच्चों और एक किशोर को मिशन शक्ति टीम ने उनके परिजनों से मिलाया। 11 से 17 अक्तूबर के बीच पुलिस ने नौ लोगों को सकुशल तलाश कर उनके परिवारों तक पहुंचाया। इस दौरान एक महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर उसे लौटा दिया गया। थाना सेक्टर-24 की मिशन शक्ति टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत मेले में सुरक्षा और जनसहायता के लिए टीम तैनात की गई थी। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति, डीसीपी नोएडा साद मियां खान और एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में टीम ने बच्चों और जरूरतमंद लोगों की मदद की। पुलिस के अनुसार 11 अक्तूबर को मुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.