नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में चल रहे मेले में परिजनों से बिछड़े पांच बच्चों को सेक्टर-24 थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल तलाश लिया। टीम ने बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मेले में भीड़ के कारण पांच बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर मिशन शक्ति टीम ने बच्चों की तलाश शुरू की। टीम ने बच्चों से जानकारी जुटाने और उनके परिजनों का पता लगाने के बाद सभी को सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया। पुलिस ने सात वर्षीय नैंसी को उसकी मां अर्चना के सुपुर्द किया। वहीं, 12 वर्षीय सम्मित को उसकी मां रूपा सिंह के पास पहुंचाया गया। सात वर्षीय रचिता को उसकी मौसी नीतू क...