Noida News: मेट्रो स्टेशन के पास से कार चोरी
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन से कुछ दूर सर्विस लेन में खड़ी क्रेटा कार चोरी हो गई। कार मालिक रविंद्र सिंह ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार और चोरों की तलाश कर रही है। ग्रेटर नोएडा निवासी रविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने 10 अगस्त को अपनी क्रेटा कार सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस लेन में खड़ी की। वह मेट्रो से दिल्ली चले गए। काम खत्म करने के बाद वह वापस लौटे तो निर्धारित स्थान पर कार नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की और लोगों से जानकारी की, लेकिन कार का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्हें कार चोरी होने का संदेह हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.