नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के निकट सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार को मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर सूचना मिली कि सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर-37 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह यहीं घूमता फिरता रहता था। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस का कहना है कि शव के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...