नोएडा, जुलाई 23 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में मेट्रो और हाईस्पीड ट्रेन का रूट प्रस्तावित होने के कारण यहां 33 हजार केवी की बिजली लाइन का काम रुक गया है। ऐसे में सेक्टर-45 स्थित 220 केवी के बिजली उपकेंद्र के जल्द शुरू होने की उम्मीद खत्म हो गई है। यहां के सेक्टरों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। सेक्टर-45 में 220 केवी का बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद, 7.5 KM लंबे रूट पर 5 स्टेशन बनेंगेबिजली उपकेंद्र का निर्माण इस बिजली उपकेंद्र को विद्युत निगम के ट्रांसमिशन विभाग की देखरेख में प्राधिकरण की ओर से इसका निर्माण कराया जा रहा है। इस उपकेंद्र को सेक्टर-148 स्थित 400 केवी के बिजली उपकेंद्र से जोड़ने के ...