नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से जिले के चार लोगों से करीब 30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाना और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Noida News: मुनाफे का लालच देकर चार लोगों से 30 लाख ठगेपहला मामला पहला मामला नोएडा के सेक्टर-70 का है। यहां रहने वाले जितेंद्र एनटीपीसी में कर्मचारी हैं। उनके मोबाइल पर 30 जुलाई 2025 को वाट्सएप के जरिये शेयर बाजार में निवेश से संबंधित संदेश आया था। बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने खुद को ग्रोथ इंडिया रिसर्च कंपनी का कर्मचारी और शेयर बाजार विशेषज्ञ बताया। उसने जितेंद्र को एक वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद निवेश करने की सलाह दी। शुरुआत ...