Noida News: मुनाफे का झांसा देकर दो निवेशकों से 38 लाख रुपये ठगे
नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। शेयर बाजार में घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा के दो लोगों से आईपीओ में निवेश के नाम पर करीब 38 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने पहले कम निवेश पर मुनाफा दिलाकर विश्वास जीता और फिर लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़ितों ने निवेश की रकम निकालने का प्रयास किया तो टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और खाता फ्रीज होने का डर दिखाकर और रुपये जमा कराने का दबाव बनाया। रकम नहीं मिलने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। दोनों पीड़ितों ने रविवार को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
सारांश की कहानी साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में सेक्टर-75 निवासी सारांश ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.