नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी घरों में चोरी करते थे। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली पुलिस की टीम शुक्रवार की रात सेक्टर ज्यू-तीन के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो वह काा मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की। आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भागे और पुलिस पर गोली चलाते रहे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय के पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने उसके साथी समीर को घेराबंदी कर दबोचा। दोनो...