नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गढ़ी गोल चक्कर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात थाना पुलिस गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सर्विस रोड की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि युवक रुकने के बजाय यू-टर्न लेकर तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने मौके से भागने की कोशिश की और पु...