नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: नोएडा। पत्नी ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में दी शिकायत में सेक्टर-51 निवासी पूजा सिंह ने बताया कि उसकी शादी अनुज सिंह से हुई थी। दोनों वर्तमान में नोएडा रहते हैं। शादी के डेढ़ साल हो चुके हैं। पूजा का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद अनुज मारपीट करने लगा। इसकी शिकायत पूजा ने पुलिस से की, लेकिन बाद में समझौता हो गया। वह फिर से पति के साथ रहने लगी। दोबारा मारपीट करने पर पूजा ने फिर से शिकायत की और फिर से समझौता हो गया। अब जब तीसरी बार अनुज ने मारपीट की तो पूजा ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस नामजद आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...