नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: नोएडा। मामूली विवाद में मारपीट कर युवक को घायल करने के मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज हुआ है। घायल का एक निजी अस्पताल में अब भी उपचार चल रहा है। थाने में दी शिकायत में बुलंदशहर निवासी सचिन गौर ने बताया कि वर्तमान में वह बरौला गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास किराये का कमरा लेकर रहते हैं। सेक्टर-51 मार्केट में बीते सोमवार को सचिन के भाई विवेक के साथ राम स्टूडियो के मालिक लक्ष्मण शर्मा, जग्गी सिंह, धानिक और पुनीत ने मारपीट की। मारपीट में विवेक का सिर फट गया और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी पीड़ित और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में लक्ष्मण और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...