नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित लेबर कैंप में मारपीट मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एक पक्ष के विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से बिहार के कटिहार के हैं और वर्तमान में सेक्टर-131 स्थित लेबर कैंप में रहते हैं। विकास का कहना है कि बीते रविवार को रात ग्यारह बजे के करीब मनोज और अनिल ने उसके साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आए शिकायतकर्ता के साथी बिहारी को भी पीटा गया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। वहीं, दूसरे पक्ष के मनोज ने शिकायत में बताया कि बिहारी और मनोज ने उसके साथी मारपीट की। मोबाइल गुम हो जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। रव...