नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: रबूपुरा। गांव मिर्जापुर निवासी पवन तीन जुलाई को दोस्त से मिलने पड़ोसी गांव रामपुर बांगर गया था। गांव निवासी अशोक और भूपेंद्र भी उसके साथ थे। आरोप है कि वहां से वापस लौटते समय रास्ते में रामपुर निवासी कलुआ और बंटी उन सभी के साथ बिना वजह गाली गलौज करने लगे और विरोध पर मारपीट की। लोगों द्वारा बीच बचाव करने के बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...