Noida News: मामूली विवाद में सैलूनकर्मी का कैंची से हमला
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित महागुन मार्ट में मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सैलूनकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ी चौखंडी निवासी राजरतन ने पुलिस को शिकायत दी कि वह चार सितंबर को किसी काम से सेक्टर-78 स्थित महागुन मार्ट गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनका विवाद मार्ट में काम करने वाले सैकूनकर्मी अश्वनी से हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने कैंची से राजरतन की कमर पर कई बार वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके मित्र आदित्य को भी चोटें आईं। आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना सेक्टर-113 में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.