नोएडा, अगस्त 11 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-22 निवासी कुसुम ने पुलिस को शिकायत दी कि मोहल्ले में रहने वाला अतुल रविवार को रात करीब साढ़े आठ बजे अपने तीन साथियों के साथ आया। सभी उनकी बहन खुशबू और भतीजी शिवानी से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अतुल और उसके साथियों ने खुशबू और शिवानी के साथ मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...