Noida News: मामूली विवाद में मंदिर के सेवादारों ने महिला को पीटा
नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। बरौला गांव स्थित मंदिर में साफ-सफाई की बात करने पहुंची महिला का आरोप है कि सेवादारों ने उसके साथ मारपीट की। उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। शिकायत पर सेक्टर-49 पुलिस ने मंदिर के दो सेवादारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 स्थित शताब्दी एन्क्लेव सोसाइटी निवासी नीरज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते माह 30 अगस्त को वह बरौला स्थित हनुमान मंदिर गई थीं। वहां अमित और मुन्ना नाम के दो सेवादार भी मौजूद थे। मंदिर की सफाई को लेकर पूछताछ करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। महिला ने अपने बेटे और पति को मदद के लिए बुलाया। आरोप है कि सेवादारों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.