Noida News: मामूली विवाद में बाइक सवारों ने कार सवार चिकित्सक को पीटा
नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-51 मार्केट के पास कार से जा रहे एक डॉक्टर के साथ बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि गलत दिशा से आ रहे बाइक सवारों ने पहले कार में टक्कर मारी और विरोध करने पर डॉक्टर के साथ हाथापाई की। जाते समय आरोपी कार का साइड मिरर भी तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-51 निवासी डॉ. करन माथुर ने शिकायत में बताया कि आठ जुलाई को वह अपनी बलेनो कार से सी-ब्लॉक मार्केट की ओर जा रहे थे। जब वह फ्रेशली आउटलेट के सामने पहुंचे, तभी गलत दिशा से बाइक पर सवार दो युवक आ गए। युवकों की बाइक उनकी कार से टकरा गई। शिकायतकर्ता ने जब इसका विरोध किया तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.