Noida News: मामूली विवाद में दुकानदार दंपति को पीटा
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 थानाक्षेत्र में तीन लोगों ने मामूली विवाद में एक दुकानदार को पीटा दिया। पीड़ित की पत्नी ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मोरना गांव निवासी अजय भाटी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात अपनी दुकान बढ़ा रहे थे, तभी नवीन बैसोया और वारिस अपने एक साथी के साथ पहुंचे। तीनों ने अजय से सामान मांगा। अजय ने कल आने के लिए कहा। इस पर तीनों आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने अजय को पीटा दिया। शोर सुनकर अजय की पत्नी पहुंची और आरोपियों को मारपीट करने से रोका। इसके बाद तीनों ने अजय की पत्नी के साथ भी मारपीट की। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। तीनों ने शिकायतकर्ता को जाते-जाते धमकी दी कि अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.