Noida News: मामूली विवाद में दंपति को पीटा
नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा। दो भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपति के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने एक्सप्रेसवे थाने में दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाने में दी शिकायत में नंगला नंगली गांव निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि 25 अक्तूबर को रिंकू और रोहित अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। सभी ने मिलकर सुभाष और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपति को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट करने वाले रिंकू और रोहित सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मारपीट के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.