Noida News: महिला से लूट मामले में केस दर्ज
नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में महिला के घर में घुसकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने रविवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और ऐप के जरिए प्रवेश करने वाले लोगों का डाटा खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। सोसाइटी निवासी अर्पणा राय के विला में शनिवार की रात घुसे एक बदमाश ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश ने चाकू और पिस्तौल के दम पर घर में वारदात की और आसानी से फरार हो गया। आशंका है कि बदमाश के कुछ साथी घर के बाहर खड़े थे। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है。
सीसीटीवी फुटेज की जांच डीसीपी सेंट्रल न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.