Noida News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी पर केस
नोएडा, अगस्त 19 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। चिटहेरा गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में आकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ एक मकान में किराये पर रहती है। उसका पति 17 अगस्त को काम पर गया था। वह घर में अकेली थी। इस बीच पड़ोसी युवक सुमित घर के कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर वह धमकी देकर भाग गया। महिला का आरोप है कि घटना के दिन उसने लोक लाज के डर से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद मंगलवार को पति को घटना की जानकारी दी। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.