नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर अल्फा-2 स्थित एक कार्यक्रम में पहुंची महिला ने विधायक से सवाल पूछने पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने आठ घंटे तक अवैध हिरासत में रखा। महिला ने घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सविता शर्मा का आरोप है कि सेक्टर अल्फा-2 में मंगलवार को एक कार्यक्रम था, जिसमें दादरी विधायक भी शामिल हुए थे। महिला ने विधायक से सेक्टर की समस्याओं के संबंध में सवाल किया। आरोप है कि इसी बीच उनका मोबाइल छीन लिया गया। दरअसल, महिला पूरे घटनाक्रम को फेसबुक पर लाइव चला रही थी। महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और थाने ले गए। करीब आठ घंटे तक अवैध हिरासत में रखा। देर रात को उन्हें छोड़ा गया। महिला ने इस मामले में आपबी...