नोएडा, सितम्बर 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में शुक्रवार की सुबह मानसिक रूप से कमजोर एक महिला तालाब में कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तिलपता गांव के पास एक तालाब में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। तालाब में काफी पानी भरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मानसिक रूप से कमजोर एक महिला वहां पहुंची और अचानक तालाब में कूद गई। महिला के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाने का प्रयास किया। लोगों ने महिला को पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और...