नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अरुण विहार के पास रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन झपट ली। सेक्टर-29 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट निवासी स्वाति अग्रवाल खरीदारी कर घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का देने का प्रयास भी किया, लेकिन वह गिरने से बच गईं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...