नोएडा, अक्टूबर 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ज्यू -3 के सी-ब्लॉक में निर्माण एवं ध्वंस सामग्री समय पर नहीं उठाए जाने से निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी मलबा उठाने के लिए शुल्क जमा कराने के बावजूद उसे समय से नहीं हटाते। इसके चलते सेक्टर में जगह-जगह निर्माण सामग्री पड़ी रहती है, जिससे गंदगी बढ़ने के साथ कीड़े-मकोड़े पनपने का खतरा भी बना हुआ है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि सी-ब्लॉक में मकान नंबर सी-263 के सामने काफी समय से बड़ी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है। इससे आसपास के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मलबा लंबे समय तक पड़ा रहने से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। लोगों को आशंका है कि गंदगी के कारण कीड़े-मकोड़े पनप सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ...