नोएडा, सितम्बर 25 -- Noida News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट जांच की गई। रेलवे मजिस्ट्रेट और डीसीएम टीसी के नेतृत्व में स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के साथ ही स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों के टिकटों की जांच हुई। अचानक हुई जांच से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में खलबली मच गई। इस दौरान 188 यात्रियों को बिना टिकट के पकड़ा गया।

मजिस्ट्रेट जांच की प्रक्रिया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह से ही स्टेशन पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई। इस दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट शोभित राय, डीसीएम टीसी एमके मिश्रा भी मौजूद रहे। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के सीटीआई एसपी गुप्ता ने बताया कि विभिन्न ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों की टिकट की जांच की गई। इसके अलावा प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों की भी...