नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। मकनपुर गांव के पास यमुना में मछली पकड़ रहे पांच युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें 20 से अधिक लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे। सुहेड़ी मोहम्मदपुर निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को अपने साथियों करन, आबिद, सहजाद और साजिद निवासी कादलपुर के साथ मकनपुर के पास यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक संगठन से जुड़े 20 से अधिक लोग वहां पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। सोमवार शाम भीम आर्मी कार्यकर्ता और अन्य लोग दनकौर कोतवाली पहुंचे तथा नामजद तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार ...