नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 75 लाख रुपये ठगी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पंजाब के मोहाली निवासी पीड़ित राजीव आहूजा ने न्यायालय को बताया कि उनकी मुलाकात सेक्टर ईटा-1 निवासी सौरभ सुमन और कैलाश शर्मा से हुई।

आरोपियों का धन उगाही प्लान सौरभ ने राजीव से संपर्क कर कहा कि सेक्टर पाई-थ्री में उनका मकान है, जो उन्हीं के नाम पर है। वह मकान बेचना चाहते हैं। 4.30 करोड़ रुपये में मकान का सौदा तय हुआ। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों को 75 लाख रुपये दे दिए। बाकी के 3.55 करोड़ ट्रांसफर डीड करते समय देने थे। तीन माह में आगे की प्रक्रिया पूरी करानी थी, लेकिन आरोपी टाल मटोल करने लगे।

जानकारी हासिल करने पर गड़बड़ी का पता चला गड़बड़ी की आशंका होने पर राजीव न...