नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। सेक्टर म्यू वन में बदमाश एक मकान का ताला तोड़कर नगदी और गहने चोरी कर ले गए। परिवार के लोग अपने पैतृक गांव गए थे। इसी बीच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर म्यू वन में अमन सैनी परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से वह अपने पैतृक गांव सिकंदराबाद गए थे। इसी बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और गहने चोरी कर लिया। वह 17 सितंबर को घर लौटे तो चोरी के बारे में पता चला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। बदमाशों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...