नोएडा, सितम्बर 8 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। बदमाश कस्बे के आमका रोड स्थित कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर नगदी, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आमका रोड स्थित बनारसी दास एन्क्लेव में सुरेखा शर्मा परिवार के साथ रहती हैं। सुरेखा ने पुलिस को बताया कि बदमाश छह सितंबर को उनके घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये, दो मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उन्हें सुबह के समय चोरी के बारे में पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...