Noida News: मंदिरों में गोवर्धन पूजा कर गिरिराज को 56 भोग लगाया गया
नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। दीपावली पर्व के बाद मंगलवार को शहर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के अलग-अलग मंदिरों और गांवों में श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में कहीं गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की गई तो कहीं विभिन्न खाने की सामग्रियों से गिरिराज की भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए और पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन हुआ। यहां करीब 20 फीट लंबा, सात फीट चौड़ा और तीन फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत तैयार किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव भगवान गिरिराज को लगाया 56 प्रकार का भोग इसे चीनी, मिश्री, हलवा, चावल और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.