नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस ने रविवार शाम जांच के दौरान एक आरोपी को दबोच लिया। वह भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल फोन चोरी करता है। उसके पास से 16 मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के साथियों की पहचान और तलाश में जुटी है। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान जिला आजमगढ़ के चौकी गांव के सत्यम राय के रूप में हुई। वह वर्तमान में नोएडा के सलारपुर गांव में किराये पर रहता है। पूछताछ में पता चला है कि वह शातिर किस्म का अपराधी है। वह भीड़-भाड़ वाले स्थान व साप्ताहिक बाजारों में घूम-फिरकर सीधे-साधे लोगों की रेकी करता है। इसी बीच मौका पाकर लोगों के कीमती फोन चोरी कर लेता है। वह पकड़े जाने पर चाकू से लोगों को डराता-धमकाता भी है। चोरी के मोबाइल को कम दाम पर...