Noida News: भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। श्री बालाजी मानव सेवा समिति ने अपने 15वें वार्षिक महोत्सव पर 'एक शाम बालाजी के नाम' दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया। सोमवार को द रॉयल हैबिटेट सेंटर तिवोली में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन संध्या में स्वर कोकिला के नाम से मशहूर गायिका पूजा सखी पटियाला वाली ने भजनों से समां बांध दिया। उनके भजनों पर पूरा पंडाल झूम उठा और श्रद्धालु नाचने-गाने लगे। समिति के मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि संस्था मेहंदीपुर बालाजी धाम की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में भव्य सनातन धाम बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। संस्थापक-प्रबंधक सतेंद्र राघव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सनातन संस्कृति, संस्कार और सभ्यता को जीवंत रखना है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.