Noida News: ब्लैकस्पॉट खत्म करने के लिए कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश
नोएडा, जुलाई 17 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान ब्लैकस्पॉट के बारे में समय पर कार्ययोजना उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों को ब्लैकस्पॉट को खत्म करने के लिए विस्तृत और समयबद्ध कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड लिमिट बोर्ड, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, क्रैश बैरियर और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द किए जाएं। साथ ही ब्लैकस्पॉट पर नियमित निरीक्षण और सुधारात्मक कार्यों की निगरानी की जाए। उन्होंने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग और संबंधित प्राधिकरणों को संयुक्त अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.