नोएडा, अगस्त 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन से परीचौक होकर कासना तक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को इसका ट्रायल यानी परीक्षण किया गया। बोड़ाकी से कासना तक बस सेवा की मांग काफी समय से की जा रही है। परीक्षण शुरू होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का आभार जताया है। शहर की औद्योगिक इकाइयों में नौकरी करने वाले लोग और उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में छात्र बोड़ाकी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो आदि से ग्रेटर नोएडा आते हैं। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें दौड़ेंगी, यीडा ने शुरू की तैयारी इस परेशानी को देखते हुए बस सेवा शुरू किए जाने की मांग लगातार की जा रही थी। समाज सेवी परशुर...