Noida News: बेकाबू कार ने कारोबारी महिला का टक्कर मारी, कई और लोग बाल-बाल बचे
नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-150 स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी के बाहर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने पटाखे जलाकर लौट रही कारोबारी महिला को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पटाखे जला रहे कई और लोग भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक भाग गया। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे सोसाइटी के बाहर 30 से 40 लोग दीवाली की खुशियां मना रहे थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। एक कारोबारी महिला भी परिवार के साथ दीवाली की खुशियां मना रही थीं। पटाखे जलाने के बाद वह सोसाइटी की ओर लौटने लगीं। इसी दौरान हाईवे की तरफ से तेज रफ्तार में एक सिल्वर रंग की कार आई। कार मोमलाथल गांव की ओर जा रही थी। चालक ने सड़क पर मौजूद लोगों को देखकर भी रफ्तार कम नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.