Noida News: बुजुर्ग के साथ महिला ने मारपीट की
नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के बालाजी एन्क्लेव में एक बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अक्षय एन्क्लेव निवासी एक महिला ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जगपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्षय एन्क्लेव निवासी सुषमा ने उनकी पत्नी बाला देवी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.