Noida News: बुजुर्ग के खाते से साढ़े छह लाख रुपये निकाले
नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-168 निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से साइबर ठगों ने नौ बार में 6.41 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर परिजनों को खाते से अनधिकृत लेनदेन का पता चला। पीड़ित के बेटे ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार विजेंद्र कुमार सक्सेना पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक हैं। वह भारतीय रेलवे में मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बेटे रवि आनंद सक्सेना ने बताया कि छह से 12 अक्तूबर 2026 के बीच उनके पिता के बैंक खाते से नौ बार यूपीआई के माध्यम से रकम निकाली गई। इन लेनदेन की जानकारी उनके पिता को नहीं थी। न ही उन्होंने इनकी अनुमति दी थी। बैंक स्टेटमेंट देखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.