नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बिरयानी बेचने के लिए ठेला लेकर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के बेटे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हादसे में साबिर की मौत पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार का रहने वाला 45 वर्षीय साबिर परिवार के साथ हल्दौनी गांव में किराए के मकान में रहता था। साबिर नोएडा फेस दो क्षेत्र में बिरयानी का ठेला लगाता था। साबिर के बेटे अमान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके पिता बिरयानी का ठेला लेकर नोएडा फेस दो की तरफ जा रहे थे। जब वह नवजीवन अस्पताल के समीप पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने स...