नोएडा, सितम्बर 20 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। मोबाइल और चेन झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नोएडा जोन के फेज वन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट दौड़ने वाले दोपहिया वाहनों पर शिकंजा कस दिया है। विशेष टीम ने पिछले एक महीने में नंबर प्लेट के बिना चल रही 55 बाइक को सीज किया है। पुलिस अब ऐसे वाहनों के साथ-साथ उन्हें चलाने वाले युवकों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। फेज वन थाना प्रभारी ने बताया कि झपटमारी की कई घटनाओं में बदमाश दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। वारदात के बाद नंबर प्लेट नहीं होने या फर्जी नंबर प्लेट लगे होने से वाहन की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए फेज वन क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू किया गया है। थानाक्षेत्र की सीमाएं दिल्ली से भी लगती हैं। पहले चरण में ...