नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-3 सोसाइटी में शनिवार को बार-बार बिजली के आने-जाने से लोग पूरे दिन परेशान रहे। लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन और संबंधित बिजली अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का आरोप है कि यह समस्या आए दिन होती है, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। सोसाइटी निवासी मृत्युंजय जैन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे से बिजली की लगातार ट्रिपिंग शुरू हो गई। हर 15 से 20 मिनट में बिजली चली जाती और कुछ देर बाद फिर आ जाती। लगातार हो रही ट्रिपिंग से लोगों को घर और कार्यालय के कामकाज में दिक्कतें आईं। बिजली उपकरण खराब होने का भी खतरा बना रहा। लोगों का कहना है कि दोपहर तक समस्या बनी रहने पर उन्होंने मेंटेनेंस प्रबंधन से शिकायत...