नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडा, उदय। जिले के उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन के लिए अब अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। अब कनेक्शन शुल्क जमा करने के साथ लाइन का शुल्क भी लगाया जा रहा है। वहीं वाणिज्यिक कनेक्शन के लिए विद्युत सुरक्षा चालान भी अनिवार्य रूप से जमा कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। जिले में विद्युत निगम के चार लाख 70 हजार उपभोक्ता हैं। वहीं जिले में हर रोज सौ से अधिक आवेदन नए कनेक्शन के लिए आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक घरेलू और वाणिज्यिक कनेक्शन के आवेदन शामिल हैं। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद संबंधित अभियंताओं की रिपोर्ट लगती है। सब कुछ ठीक होने के बाद कनेक्शन शुल्क जमा करना होता है। अभी तक कनेक्शन के लिए मीटर और कनेक्शन शुल्क जमा करना होता था। अब इन दोनों शुल्क के साथ बिजली लाइन का शुल्क भी जमा कर...