नोएडा, सितम्बर 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के 12 एवेन्यू में रविवार को सुबह करीब 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग परेशान रहे। शाम करीब छह बजे तक भी सोसाइटी के घरों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं, एनपीसीएल से शिकायत भी की गई, लेकिन लोगों को कोई जवाब नहीं मिला। सोसाइटी में रहने वाले राकेश रंजन ने बताया कि बिजली जाने के बाद लोगों ने मेंटेनेंस विभाग से शिकायत की। विभाग की ओर से बताया गया कि एनपीसीएल की तरफ से फॉल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके बाद लोगों ने एनपीसीएल में भी शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वहां से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चौबीस घंटे तक बिन बिजली-पानी तड़पते रहे लोग इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। सोसाइटी ...