नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख। शहर की बास्केटबॉल खिलाड़ी चांदनी सिंह को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। चांदनी सिंह बास्केटबॉल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं। एचसीएल टेक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने चांदनी सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह यूपी का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। चांदनी सिंह ड्रिबल एकेडमी में खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह एकेडमी सैकड़ों बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। यहां के खिलाड़ी जूनियर स्तर पर प्रतिष्ठित एनबीए बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी भाग ले चुके हैं। चांदनी सिंह की इस उपलब्धि पर ड्रिबल एकेडमी फाउंडेशन के संस्थापक और मुख्य प्रशिक्षक भुवनेश गहलोत ने खुशी जताई है। सा...