नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय में किडनी की बीमारियों का इलाज हो सकेगा। चिकित्सालय में एक माह में किडनी की बायोप्सी की सुविधा शुरू होगी। इससे मरीज में किडनी की बीमारी का कारण पता लग सकेगा, जिसके बाद उसका इलाज होगा। चिकित्सा निदेशक डॉ. ज्योत्सना मदान ने कहा कि करीब छह महीने पहले अस्पताल में दो बाल किडनी रोग विशेषज्ञों ने कार्यभार संभाला था। इसके बाद से यहां पर मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी लैब में अलग से डार्क रूम तैयार किया गया है, जहां माइक्रोस्कोप की मदद से ऊतक की जांच की जाएगी। जांच में दक्षता के लिए टेक्नीशियन को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।उन्होंने कहा कि किडनी की बायोप्सी एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किडनी के ऊतक का...