नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के आपातकालीन वार्ड में फाल्स सीलिंग और प्लास्टर गिरने से यहां भर्ती बच्चा बाल-बाल बच गया। बुधवार को आपातकालीन वार्ड के साथ ही तीसरी मंजिल स्थित वार्ड में भी फॉल्स सीलिंग गिरी। इस तल पर एसी के काम न करने से भी मरीज परेशान रहे। फॉल्स सीलिंग के साथ ही प्लास्टर बेड पर गिर गया। इस बेड पर एक बच्चे को भर्ती किया गया था। प्लास्टर और फॉल्स सीलिंग बच्चे के पैर के बगल में गिरा, लेकिन उसे किसी भी तरह की चोट नहीं आई। अगर मरीज पर फॉल्स सीलिंग और प्लास्टर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, तीसरी मंजिल के वार्ड में भी फॉल्स सीलिंग गिरी। साथ ही कई स्थानों से पानी भी टपक रहा है। इस तल पर जब फॉल्स सीलिंग गिरी, उस समय वहां कोई भी नहीं था। वार्ड बंद था। हालांकि, एक ...