नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-2 सोसाइटी में 17वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी का प्लास्टर टूटकर भूतल पर आकर गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सोसाइटी निवासी आशीष ने बताया कि सोसाइटी के टावर बी-12ए की 17वीं मंजिल से प्लास्टर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जिस जगह प्लास्टर गिरा, वहां अक्सर बच्चे खेलते हैं और बुजुर्ग भी समय बिताते हैं। ऐसे में गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इससे पहले भी सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रबंधन से मांग की है कि इस घटना को सामान्य मामला मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाए। उन्होंने सभी टावरों की बालकनी और बाहरी हिस्सों की तत्काल जांच कराने की मांग की ताकि कमजोर या खराब प्लास्टर वाले हिस्सों की पहचान...