नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा। शहर में शनिवार को बादलों की आवाजाही के बीच दिनभर गर्मी रही। उमस ने लोगों को परेशान किया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रह सकता है। आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। आर्द्रता 100 प्रतिशत रही, जिससे उमस ने परेशान किया। नोएडा का एक्यूआई 85 और ग्रेटर नोएडा का 119 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में दोनों शहरों का एक्यूआई 100 के आसपास रहने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...